जय हिन्द
पटना के रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय (R.K.D. College) जाने का अवसर मिला। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य (Principal) और सभी कर्मठ शिक्षक गणों के साथ एक औपचारिक मुलाकात और संवाद हुआ।शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं, लेकिन अक्सर उनकी अपनी कुछ समस्याएँ और चुनौतियाँ ओझल रह जाती हैं। आज मेरा मुख्य उद्देश्य उन चुनौतियों को करीब से समझना था। शिक्षकों ने कॉलेज की व्यवस्था, संसाधनों और अपनी समस्याओं को विस्तार से साझा किया।