इंटर विद्यालय लौंद (नवादा)
आज इंटर विद्यालय लौंद (नवादा) पहुँचने का अवसर मिला। विद्यालय प्रांगण में कदम रखते ही शिक्षा और अनुशासन का एक बेहतरीन माहौल देखने को मिला।
आज इंटर विद्यालय लौंद (नवादा) पहुँचने का अवसर मिला। विद्यालय प्रांगण में कदम रखते ही शिक्षा और अनुशासन का एक बेहतरीन माहौल देखने को मिला।
यहाँ के सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। आप सभी जिस समर्पण, धैर्य और स्नेह के साथ विद्यार्थियों के भविष्य को गढ़ रहे हैं, वह वास्तव में वंदनीय है। एक बेहतर समाज का निर्माण केवल और केवल शिक्षकों की निष्ठा से ही संभव है, और यहाँ के सभी गुरुजन उस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं।
आप सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं की इस निस्वार्थ सेवा, ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र कार्य को मेरा शत-शत नमन! 