मसौढ़ी (पटना) के भेड़गाँवा में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों
आज मसौढ़ी (पटना) के भेड़गाँवा में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'भव्य सम्मान समारोह' में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज मसौढ़ी (पटना) के भेड़गाँवा में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'भव्य सम्मान समारोह' में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भेड़गाँवा और मसौढ़ी की इस देवतुल्य जनता, शिक्षक और शिक्षिकाओं, प्रिय छात्र-छात्राओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने जिस गर्मजोशी, भव्यता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ स्वागत व अभिनंदन किया, उसने मुझे भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर उमड़ा यह जनसैलाब और हर चेहरे की मुस्कान इस बात का प्रतीक है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था और समाज एक नई दिशा की ओर अग्रसर हैं।
इस गरिमामयी और ऐतिहासिक आयोजन के लिए इन सभी सम्मानित शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, प्राचार्यों,शिक्षक एव र्शिक्षिकाओं, और समस्त स्टाफ का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जो क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं:
रामरूप प्रसाद उच्च विद्यालय, भेड़गाँवा, मसौढ़ी (पटना)
रामरूप प्रसाद इंटर कॉलेज, भेड़गाँवा, मसौढ़ी (पटना)
रामरूप प्रसाद डिग्री कॉलेज, भेड़गाँवा, मसौढ़ी (पटना)
रामरूप प्रसाद बी० एड० कॉलेज, भेड़गाँवा, मसौढ़ी (पटना)
नन्द कुँवर हरि राय बी० एड० कॉलेज, भेड़गाँवा, मसौढ़ी (पटना)
नन्द कुँवर हरि राय प्रा० आई० टी० आई०, भेड़गाँवा, मसौढ़ी (पटना)
नन्द कुँवर हरि राय कॉलेज ऑफ फार्मेसी, भेड़गाँवा, मसौढ़ी (पटना)
राजदेव सिंह संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, भेड़गाँवा, मसौढ़ी (पटना)
इस अविस्मरणीय आतिथ्य और अपार स्नेह के लिए आप सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार!