बाकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय
आज पटना के ऐतिहासिक बाकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जाने का अवसर मिला।
आज पटना के ऐतिहासिक बाकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जाने का अवसर मिला। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या और सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं से मुलाकात हुई।
एक बेहतरीन चर्चा के दौरान मैंने उनकी ऊर्जा, समर्पण और छात्राओं के भविष्य को संवारने के उनके प्रयासों को बेहद करीब से देखा। साथ ही, शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन को रोज़मर्रा के कामकाज में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों को भी विस्तार से जाना और समझा।
शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करने के लिए शिक्षकों की आवाज़ और उनकी समस्याओं का समाधान होना सबसे ज़रूरी है।